अजब-गजब: सैंकड़ों साल पुरानी है इस कछुआ की उम्र, दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र वाले जानवर का खिताब है हासिल, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम

सैंकड़ों साल पुरानी है इस कछुआ की उम्र, दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र वाले जानवर का खिताब है हासिल, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम
  • दुनिया का सबसे उम्रदराज जानवर है यह कछुआ
  • गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है शामिल
  • 191 साल है उम्र

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अटलांटिक महासागर में पाया जाने वाला जोनाथन नाम का कछुआ दुनिया का सबसे उम्रदराज जानवर है। अटलांटिक महासागर के सेंट हेलेना के एक द्वीप पर रहने वाले जोनाथन की उम्र जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस कछुए का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 191 साल के इस कछुआ का 1882 में सेशेल्स से सेंट हेलेना द्वीप लाया गया था, उस समय उसकी उम्र केवल 50 साल थी।

मीडिया रिपोर्ट में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, कहा जाता है कि इस कछुआ का जन्म 1832 में हुआ था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर साझा किया है।

खत्म हो गई है देखने और सूंघने की शक्ति

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कछुआ के डॉक्टर रहे जो होलिन्स ने बताया कि अभी कछुआ पूरी तरह ठीक है। उन्होंने कहा कि उम्र के साथ उसकी सूंघने और देखने की शक्ति कम हो गई है। हालांकि पहले के जैसे अभी उसे भूख खूब लगती है। इसकी सही उम्र के बारे में बात करें तो उसका सही पता उस दौरान पता चला जब वो 1882 में ली गई एक फोटो में वो नजर आया था। इतने लंबे समय से जिंदा होने की वजह से साल 2022 में उसे दुनिया के सबसे उम्रदराज जमीन पर रहने वाले जानवर के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब दिया गया था।

बता दें कि इससे पहले यह रिकॉर्ड तु'ई मलिमा नाम के कछुआ के नाम दर्ज था। साल 1965 में इस कछुआ की आयु 188 साल थी। साल 1777 में यह जेम्स कुक नाम के व्यक्ति ने टोंगा शाही परिवार को दिया गया था।

Created On :   2 Dec 2023 4:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story